वाराणसी के राजातालाब क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नहवानीपुर में शनिवार सुबह 11 बजे से शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य 'निपुण भारत मिशन' के लक्ष्यों को समय पर पूरा करना और शिक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता डायट प्राचार्य वाराणसी उमेश शुक्ला ने की, जबकि खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी की उपस्थिति में इसका संचालन हुआ।