सहारनपुर: अलविदा जुमा पर सहारनपुर की मस्जिदों में अदा हुई नमाज, अमन-चैन की दुआ मांगी, पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट
सहारनपुर में मुक़द्दस माह-ए-रमज़ान के आखिरी जुम्मे यानी अलविदा जुम्मा की नमाज शुक्रवार को शहर और देहात की मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई। शहर की जामा मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजियों ने नमाज पढ़कर मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। शहर की जामा मस्जिद में कारी अरशद गोरा ने नमाज अदा कराई।