पन्ना: कर्तव्य, साहस और सेवा का सम्मान! पन्ना में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा दिवस धूमधाम से मनाया गया
Panna, Panna | Dec 6, 2025 जिले में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा दिवस पर आज दिन शनिवार दिनांक 6 दिसंबर को होमगार्ड ग्राउंड में पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कलेक्टर एवं मुख्य अतिथि ऊषा परमार ने इस अवसर पर मधुर बैंड की धुन के बीच परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। परेड कमांडर सुरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट प्रदर्शित किया।