रायगढ़: रायगढ़ में उद्योगों पर 1 अरब से अधिक जलकर बकाया, 7 बकायादारों के खिलाफ आरआरसी की कार्रवाई शुरू
आपको बता दे कि रायगढ़ में स्थित प्रमुख उद्योगों पर जल संसाधन विभाग का 1 अरब रुपये से अधिक का जलकर बकाया है। इस भारी बकाये के चलते विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए 7 बड़े बकायादार उद्योगों के खिलाफ आर आर सी राजस्व वसूली प्रमाण पत्र) की कार्रवाई शुरू कर दी है।