कोंडागांव: कोंडागांव मसोरा टोल प्लाजा हादसे में पांच लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि, ट्रक चालक पर की गई कार्रवाई: एडिशनल एसपी
कोंडागांव नेशनल हाईवे 30 पर स्थित मसोरा टोल प्लाजा के पास बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि आज बुधवार शाम 5 बजे एडिशनल एसपी कौशलेंद्र देव पटेल ने कर दी है। इस हादसे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क पर खराब खड़ी ट्रक से टकरा गई थी, जिसमें स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और हादसा अत्यंत दर्दनाक रूप ले लिया।