मैनपुरी: शहर के पिंक बूथ पर मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन, CO रहे मौजूद
मैनपुरी शहर के तांगा स्टैंड स्थित पिंक बूथ पर मिशन शक्ति फेज 5 के तहत बुधवार को दोपहर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में बूथ प्रभारी सविता सेंगर, हेड कांस्टेबल कल्पना शर्मा, हेड कांस्टेबल भारती राजपूत की ओर से मिशन शक्ति फेज 5 के तहत महिलाओं को जागरूक करने का काम किया गया।