बरही: दस्त-पेट दर्द के लक्षण के साथ बरही के एक परिवार के पांच जन अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी
पिछले कुछ दिनों के लागातार बारिश होने के बाद से डायरिया दस्त और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बरही विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत बरही प्रखंड के ग्राम सिंहपुर में एक ही परिवार के पांच जन डायरिया के प्रकोप के कारण हजारीबाग के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाजरत हैं l