एसपी चित्रकूट के निर्देशन में थाना राजापुर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करते हुए बिक्री के लिए ले जाते हुए 20 क्वार्टर देसी शराब के साथ अभियुक्त पवन सिंह पुत्र खेमराज निवासी चनहट को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस ने आज शनिवार के शाम 5:50 में प्रेस नोट जारी किया है।