कुटुंबा में पुलिस द्वारा सतर्कता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, साइबर फ्रॉड व नारी उत्पीड़न से जुड़े मुद्दों पर जागरूक किया गया। महिला महाविद्यालय मुड़िला अंबा में छात्राओं को संबोधित करते हुए कुटुंबा थाना अध्यक्ष इमरान आलम ने कहा कि बेटियों के लिए माता-पिता से बढ़कर कोई भरोसेमंद नहीं होता।