राजगढ़: हमीरवास थाना पुलिस ने 08 पीकअप गाड़ियों सहित 234 क्विंटल हरी लकड़ी की जब्त की, लकड़ी तस्करों में मचा हड़कंप
Rajgarh, Churu | Feb 24, 2026 हमीरवास थाना पुलिस ने डीएसपी प्रशिक्षू विनोद नैन के नेतृत्व में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 पीकअप गाडिय़ो को 234 क्विंटल हरी गीली लकडिय़ों सहित जब्त करने की कार्यवाही की है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिससे लकड़ी तस्करों में हडक़ंप मच गया है। बताया कि भविष्य में भी ऐसीअवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।