गंगापुर: रीको औद्योगिक क्षेत्र में पेड़ से फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या
जिला मुख्यालय स्थित रीको औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर ने फैक्ट्री में ही एक नीम के पेड़ के फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलने पर उदेई मोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर गंगापुर के राजकीय जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।