दुर्गा नगर में दिनदहाड़े लूट, बदमाश महिला से सोने का लॉकेट व ₹21 हजार छीनकर भागा, पुलिस तलाश में जुटी
कोलगवां थाना के दुर्गा नगर में महिला गुलाब बाई साकेत टोकरे में सब्जी लेकर बेचने जा रही थी । तभी इलाके का बदमाश सागर साकेत ने डंडा मारकर महिला गुलाब भाई को घायल कर दिया । बदमाश महिला के गले से सोने का लॉकेट और ₹21000 नकद छीनकर भाग खड़ा हुआ । रविवार की शाम 4 बजे घायल महिला गुलाब बाई कोलगवां थाने जाकर घटनाक्रम की रिपोर्ट दर्ज कर दी ।