मेरठ: मेरठ पुलिस के डम्पिंग यार्ड में खड़े ऑटो से पार्ट्स चोरी,ईटो पर खड़ा मिला ऑटो,देहली गेट पुलिस पर पार्ट्स चोरी का आरोप
Meerut, Meerut | Jul 30, 2024 देहली गेट निवासी ऑटो चालक नौशाद का चेकिंग के दौरान 3 महीने पहले देहली गेट पुलिस ने ऑटो सीज़ किया था। ऑटो चालक नौशाद जब कोर्ट से ऑटो रिलीज के आदेश लेकर थाने पहुंचा तो, पता लगा उसका ऑटो परतापुर स्थित मेरठ पुलिस के डम्पिंग यार्ड में खड़ा है।नौशाद का आरोप है की, उसके ऑटो से पार्ट्स को चोरी कर लिया गया है। मामले में न्यायालय और उच्च अधिकारियों से शिकायत हुई है।