रूड़की: हरिद्वार रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दो युवतियों को मारी टक्कर, दोनों युवती गंभीर रूप से घायल हुईं
रुड़की कोतवाली क्षेत्र में हरिद्वार रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी की स्कूटी पर सवार दो युवती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई है। टक्कर के कारण स्कूटी और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना के बाद मौके पर आसपास से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।