शाहजहांपुर: कमरे में फंदे पर झूलती मिली शिक्षिका, पिता ने कहा- मौत के कारणों की हो गहन पड़ताल, पुलिस जांच में जुटी
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के चिनौर गांव में 25 वर्षीय शिक्षिका संभवी शुक्ला ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह मां सरोजनी ने दरवाजा खोला तो बेटी का शव फंदे से लटका मिला, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। संभवी पुवायां क्षेत्र के एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं और उनकी शादी शहर में तय हो चुकी थी। मृतका के पिता उमेश शुक्ला ने