शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के चिनौर गांव में 25 वर्षीय शिक्षिका संभवी शुक्ला ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह मां सरोजनी ने कमरे में बेटी का शव फंदे से लटका देखा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।