बांका: खावा गांव में दहेज प्रताड़ना से विवाहिता की पति ने पीटकर हत्या की, परिजनों में कोहराम
Banka, Banka | Feb 10, 2026 थाना क्षेत्र के खावा गांव में दहेज प्रताड़ना काे लेकर पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान खावा गांव निवासी लालू यादव की 21 वर्षीय पत्नी सनिका कुमारी के रूप में हुई है। महिला का पोस्टमार्टम मंगलवार करीब 4 बजे सदर अस्पताल में किया गया। मृतका के पिता गोड़ा निवासी वकील यादव ने बताया कि उनकी बेटी से लगातार दहेज की मांग की जा रही थी।