मंदसौर: नाहरगढ़ में मोबाइल की दुकान पर छापेमारी कर बरामद किए गए 20 घरेलू व 6 व्यावसायिक गैस सिलेंडर
मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग के निर्देश के बाद नाहरगढ़ में पोस्ट ऑफिस के पास मोबाइल शॉप पर छापामार कार्रवाई करते हुए 20 नग घरेलू गैस सिलेंडर तथा 6 नग व्यावसायिक गैस सिलेंडर अवैध रूप से बिना दस्तावेज के भंडारण करने के मामले में किए जप्त, कार्रवाई के दौरान कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रघुराज सिंह डोडिया तथा सहयोगी दल मौजूद रहा,