बूंदी: तालेड़ा के जमीतपुरा में रिमझिम बारिश के चलते गिर कच्चा मकान परिवार को आर्थिक सहायता की उठाई मांग
Bundi, Bundi | Aug 11, 2024 बूंदी जिले के तालेड़ा उपखंड के जमीतपुरा में रिमझिम बारिश के चलते एक मकान गिर गया।कस्बे के मेघवालों के मोहल्ले में पहलाद मेघवाल का मकान अचानक गिर गया।जिससे घर में लगे सीमेंट के चद्दर भी टूट गए। जिस समय घटना हुई उस समय पहलाद मेघवाल घर में खाना बना रहा था।घटना में पहलाद बाल बाल बच गया। वही ग्रामीणों ने पीड़ित को आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई है।