बरेली: जगतपुर पुराने शहर से मोहर्रम की शुरुआत, इमामबाड़ों से ताज़िए निकलकर आए बाहर
बरेली के जगतपुर पुराने शहर से मोहर्रम की शुरुआत हो गई है बुधवार समय लगभग 9:15 पर अपने-अपने इमामबाड़ों से ताजिए निकलकर बाहर आ गए। जगतपुर पुराने शहर में चांद की 6 तारीख से ताज़िए अपने-अपने इमामबाड़ों से निकल कर बाहर आ जाते हैं जिसके बाद वह 10 तारीख को कर्बला जाते हैं और उनको कर्बला में दफना दिया जाता है जगतपुर पुराने शहर से ताजिए उठना शुरू हो गए हैं।