भरतपुर: खिरनी घाट स्थित ब्राह्मण समाज ने मनाया होली मिलन समारोह
ब्राह्मण धर्मशाला में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा के नेतृत्व में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद पंडित राम किशन का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समाज के लोगों ने फूलों की होली खेली।