नवाबगंज: बाराबंकी में मुहर्रम पर हिंदू महिला ने ताजिया निकाला, तीन पीढ़ियों से निभा रही परंपरा, लापता बेटे की वापसी की कर रही दुआ
बाराबंकी में मुहर्रम के मौके पर गम और श्रद्धा का माहौल है। मोहल्ला बेगमगंज खैरात खाना की 70 वर्षीय हिंदू महिला प्रभा देवी तीन पीढ़ियों से ताजिया की परंपरा निभा रही हैं। उनके माता-पिता से शुरू हुई यह परंपरा अब उनके बेटों तक पहुंच गई है।प्रभा देवी के लिए ताजिया सिर्फ एक धार्मिक रीति नहीं है। उनका एक बेटा प्रेम आठ साल की उम्र में गायब हो गया था।