इस्माइलपुर: इस्माइलपुर थाना के सहयोग से दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की डिफॉल्टरों पर कार्रवाई तेज, सघन छापेमारी अभियान जारी
दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के गोसाइंगांव और छोटी परबत्ता शाखा ने इस्माइलपुर थाना के सहयोग से डिफॉल्टर ऋणियों पर गिरफ्तारी और छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। बैंक ने ऋण चुकाने में लापरवाही बरतने वाले डिफॉल्टरों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए डीओसीसी इंचार्ज कुणाल कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ इस्माइलपुर, भिट्ठा, और लक्ष्मीपुर आदि गांवों में सघन छापेमारी की।