मंदसौर: बारिश से पहले कचरे के ढेर में तब्दील हुए नाले जलभराव न हो इसलिए नपा ने शुरू की साफ सफाई।
मंदसौर मौसम विभाग ने इस बार मानसून जल्दी आने और सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जताई है। जब भी सामान्य से अधिक बारिश की स्थिति बनती है। मंदसौर शहर में जलभराव की बड़ी समस्या सामने आती है। बारिश से पहले नगर पालिका ने शहर में कचरे व गंदगी से भरे नालों की सफाई शुरू कर दी है।