संत रैदास जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को दोपहर 3:00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर संस्थान परिसर में “संत रैदास का समतामूलक समाज और आज का भारत” विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के मुख्य वक्ता, कहानीकार एवं गाँव के लोग पत्रिका के संपादक रामजी यादव ने कहा कि संत रैदास को सही मायने में समझने के लिए उनके दोहों और मूल विचारों को पढ़ना जरूरी है।