गरियाबंद गरियाबंद जिला पंचायत पर पंचायत सचिव तबादला प्रभार आदेश निकालने में जम कर मनमानी का आरोप लग रहा है।देवभोग के कदलीमूड़ा पंचायत में जिस देवानंद बीसी के पोस्टिंग आदेश निकाले गए वह इसी पंचायत का मूल निवासी है।तीन साल पहले भारी अनियमितता की शिकायत पर उसे गृह पंचायत से दूसरे पंचायत तबादला किया गया था।आदेश के बाद ग्रामीण और पंच लगातार इसका विरोध कर रहे हैं।