नवादा: नवादा में 'द बिहार टीचर्स मंच' की नई जिला कमिटी गठित, 11 लोगों को मिली जिम्मेदारी
Nawada, Nawada | Dec 8, 2025 नवादा जिले में शिक्षकों के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म ‘द बिहार टीचर्स मंच ने जिला स्तर पर 11 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का गठन किया है। इस नई टीम का मुख्य लक्ष्य है बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना तथा शिक्षकों के नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाना। मंच का दावा है कि इसके जुड़े शिक्षक पहले ही राज्य व राष्ट्रीय पुरस्कारों में चमक चुके हैं। 6:15 बजे