बाड़मेर: गांधी चौक में 69वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित, पूर्व सांसद रहे उपस्थित
Barmer, Barmer | Oct 12, 2025 मुल्तानमल भीखचन्द छाजेड़ राउमावि. गांधी चौक में एथेलेटिक्स प्रतियोगिता (छात्र/छात्रा 14 वर्ष ) का समापन समारोह आयोजित हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी और अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अनंतराम विश्नोई ने की। इस दौरान विद्यालय भवन में सांसद कोष से निर्मित टिन शेड का लोकार्पण भी किया गया।