विद्यापति नगर: विद्यापति नगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, ग्रामीणों ने NH-122B जाम कर मुआवजे की मांग की
विद्यापतिनगर के NH-122B पर सोमवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से मंदा गांव निवासी 55 वर्षीय अरहुल देवी की मौत हो गई। वे शेरपुर धेपुरा स्थित अपने दामाद के घर से लौट रही थीं कि शेरपुर ढाला के पास हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने उन्हें टोटो से क्लिनिक भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि टोटो चालक शव सड़क पर छोड़कर फरार हो गया।