रेउसा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अवधेश सिंह चौहान के विरुद्ध महमूदाबाद कोतवाली में न्यायालय के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वादी अभिषेक वर्मा निवासी गौरा सराय ने आरोप लगाया है कि 13 अगस्त 2025 को महमूदाबाद क्षेत्र में भीड़भाड़ के बीच उनकी कार को रोककर आरोपितों द्वारा मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई।