सासाराम: सासाराम नगर थाना की पुलिस ने फजलगंज मोहल्ले से शराब के नशे में हंगामा करते हुए एक युवक को किया गिरफ्तार
सासाराम नगर थाना के पुलिस ने बीते देर रात फजलगंज मोहल्ले से शराब के नशे में हंगामा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम विक्की कुमार बताया जाता है। इस मामले में नगर थाना के पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ करने के बाद जेल भेजने की प्रक्रिया किया जाएगा।