संगरिया: वार्ड 26 में जन सेवा केंद्र पर कांग्रेस कार्यशाला का आयोजन किया गया
आज सोमवार दोपहर बाद 2 बजे वार्ड 26 में जन सेवा केंद्र पर संगरिया, टिब्बी ब्लॉक कांग्रेस व नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली तथा एस आई आर प्रक्रिया अभियान की महत्वपूर्ण बी एल ए 2 कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनीष मक्कासर थे। कार्यशाला की अध्यक्षता विधायक अभिमन्यु पुनिया ने की।