रहुई: प्रखंड के विभिन्न गांवों में धूमधाम से मनाया गया भाई दूज का पर्व
Rahui, Nalanda | Nov 3, 2024 रहुई प्रखंड के विभिन्न गांवों में रविवार को सुबह 11 बजे भाई दूज धूम-धाम से मनाया गया। इस दौरान बहने भाइयों की लंबी उम्र, खुशी और कल्याण के लिए भगवान से प्रार्थना की। भाई दूज पर भाई की आरती उतारते वक्त बहन ने थाली में सिंदूर, फूल,चावल के दाने, सुपारी, पान का पत्ता, चांदी का सिक्का, नारियल, फूल माला, मिठाई, कलावा, दूध और केला से भाई को भोग कराया।