मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन एवं राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बड़ी सादड़ी उप जिला चिकित्सालय में आरोग्य चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 800 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया गया।