रायबरेली: बंगलहा में विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते खंबे में उतर रहे करंट से भैंस की हुई मौत, महिला को भी लगा करंट का झटका
विद्युत विभाग की लापरवाही की वजह से किसान की 50000 कीमत की लगभग भैंस की मौत हो गई। घटना रविवार शाम 7:00 बजे के आसपास की है। जंगल से भैंस चरा कर महिला अपनी भैंस को लेकर वापस घर आ रही थी। खंबे के पास भैंस पहुंचते ही करंट की चपेट में आ गई। भैंस को बचाने के लिए पहुंची महिला को भी करंट का झटका लगने से नीचे गिर गई। करंट उतरने की सूचना विभाग को पहले दी जा चुकी है।