रायबरेली: पोरई गांव में मामूली सी कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पुलिस जांच में जुटी
गुरबक्शगंज थानाक्षेत्र के,पोरई गांव में,रविवार को 2 पक्षों में हुई मामूली सी कहासुनी के बाद मारपीट का वीडियो का वायरल हुआ है।वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर गुरबख्शगंज थानाध्यक्ष प्रवीण गौतम ने बताया कि,मारपीट करने वालों का कुछ दिन पहले मारपीट के ही मामले 151 में चालान किया गया था।उसके बाद आज फिर से मारपीट की गई है।जिसमें आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।