मांझी थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव में सोमवार की रात अपराधियों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया और एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। मंगलवार की सुबह 8:00 बजे घटना की जानकारी सामने आते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।