राजगढ़: आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन
राजगढ़ जिले के आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री गौतम टेटवाल के द्वारा फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर विधायक बने हैं जिसकी जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई।