बीना विधानसभा के ग्राम खिमलासा में करणी सेना के नेतृत्व में विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत, करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बबीता सिंह, राहुल सिंह एवं धर्माचार्य राघवेंद्र मिश्रा सहित सैकड़ो की तादाद में लोग शामिल हुए। धरना प्रदर्शन के बाद करणी सेना के नेतृत्व में प्रशासन को ज्ञापन सोपा।