चंडी: तीनी लोदीपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
चंडी थाना क्षेत्र के एनएच-431 पटना-बिहारशरीफ मुख्य मार्ग पर तीनी लोदीपुर गांव के बड़की पुल के समीप मंगलवार की दोपहर 2 बजे अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक तीनी गांव निवासी मौजी मांझी का पुत्र रामू मांझी है। घटना के सबन्ध में ग्रामीणों ने बताया कि मृतक किसी काम से बाजार जा रहा था। इसी दौरान वह अचानक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।