अनूपगढ़: अनूपगढ़ के गांव पतरोडा में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद शुरू हुई
अनूपगढ़ के गांव पतरोडा में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद किसान का स्वागत कर शुरू हुई है। क्रय केंद्र के प्रभारी रामचंद्र ने आज बुधवार शाम 4:30 बजे बताया कि भारत सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2425 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है व राजस्थान सरकार की ओर से 150 रुपए अतिरिक्त बोनस दिया गया है। इस तरह किसानों की कुल 2575 में प्रति क्विंटल गेहूं के मिलेंगे।