सजहर मार्ग स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। खैरटीया मोड़ के समीप ईंट से लदा ट्रेलर (आर.जे. 11 जीबी 3675) अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया। हादसे में ट्रेलर के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक बाबी, जो राजस्थान निवासी एवं वाहन स्वामी बताया जा रहा है, को मामूली चोटें आईं।