मिर्ज़ापुर: शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के घोड़े शाहिद गंगा घाट पर लापता नाविक का शव 36 घंटे बाद गंगा में मिला, हत्या का आरोप
चील थाना क्षेत्र की कमासिन गांव निवासी 35 वर्षीय पप्पू साहनी शुक्रवार की सुबह घर से निकला था संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था और परिजन खोजबीन कर रहे थे तभी शनिवार की रात लगभग 10:00 बजे घोड़े शहिद गंगा घाट पर गंगा में पप्पू का सव उतराया मिला मृतक के जीजा ने बताया कि गुरुवार को युवक का पड़ोसियों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसमें उसकी हत्या हुईं।