बहरोड के पूर्व विधायक बलजीत यादव को आज विशेष सीबीआई कोर्ट संख्या-3 ने रिमांड अवधि पूरी होने पर जेल भेज दिया और अगली सुनवाई 10 फरवरी को रखी गई। साल 2022-23 में बलजीत यादव पर विधायक कोष से क्रिकेट बैडमिंटन किट की खरीद ढाई गुना अधिक कीमत पर खरीदने का आरोप लगाया गया और सरकार को नुकसान पहुंचाने की बात कही गई। कोर्ट ने बलजीत यादव की जमानत याचिका खारिज कर दी।