कांके: रांची के कचहरी चौक स्थित नेताजी चंद्र बोस की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री ने पुष्प अर्पित कर किया नमन
Kanke, Ranchi | Jan 23, 2024 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती दिवस के मौके पर रांची के कचहरी चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में वीर सेनानी सुभाष चंद्र बोस के संघर्षों को हमेशा याद रखा जाएगा।