लक्सर: लक्सर-रुड़की हरिद्वार से होकर आने-जाने वाली 12 ट्रेनें 15 अक्टूबर तक अलग-अलग तारीखों में रहेंगी रद्द
जम्मू कश्मीर में आई आपदा के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। हालात सुधारने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी वजह से रेलवे ने लक्सर-हरिद्वार और लक्सर-रुड़की होकर जम्मूतवी या श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा आने जाने वाली 12 ट्रेनों को 15 अक्टूबर तक दोनों तरफ से रद कर दिया है। जम्मू कश्मीर में बारिश और भूस्खलन की वजह से आपदा आई हुई है।