पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत शेखरपुर स्थित गुप्ता कंप्यूटर, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया कियोस्क शाखा में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से विभिन्न मशीनों सहित गल्ले में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। दुकान संचालक के अनुसार शुक्रवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे।