कवर्धा: सेमरहा गांव के 19 मजदूरों की मौत के बाद भी CRPF के जवानों को पिकअप वाहन में ठूस ठूस कर ले जाने का वीडियो हो रहा वायरल
कबीरधाम जिले में एक बार फिर प्रशासन और पुलिस विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है।दरअसल कुछ दिनों पूर्व सेमरहा गांव के 19 मजदूरों की पिकअप वाहन पलटने से मौत हो गई। जहा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज मृतकों से मिलने के लिए पहुंचे।उसी में पिकअप वाहन में सवार को CRPF के जवान ड्यूटी के लिए आए हुए थे।जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।