चिड़ावा: मोरवा गांव के नजदीक चलती कार आग का गोला बनी, देखते ही देखते जलकर हुई खाक
पिलानी क्षेत्र में चलती कार में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हरियाणा के ओबरा निवासी सुंदर अपने एक साथी के साथ निजी कार्य से पिलानी आए हुए थे। काम निपटाने के बाद दोनों शुक्रवार शाम करीब 4.30 बजे पिलानी से ओबरा की ओर रवाना हुए। जैसे ही उनकी कार मोरवा के पास पहुंची, अचानक वाहन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते कार में भीषण आग लग गई।