तिलहर: नेशनल हाईवे पर पूर्वी तिराहे के पास कार और ईको की टक्कर, दोनों वाहन हुए क्षतिग्रस्त, हाईवे पर लगा जाम
दरअसल तिलहर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित पूर्वी तिराहे के पास एक कार और ईको में टक्कर हो गई। घटना के दौरान दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। शाहजहांपुर के थाना आरसी मिशन क्षेत्र की रहने वाली पूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने घर जा रही थी। इसी दौरान एक ईको चालक ने उनकी कर में पीछे से टक्कर मार दी। घटना के दौरान दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।